Janjgir Loot Arrest : रास्ता रोकर छात्र से लूट, 2 आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार, लूटी गई रकम जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने छात्र से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी राकेश चौरसिया और अखिल गढ़ेवाल को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम को भी जब्त किया है. हॉस्टल जाते वक्त दोनों बदमाशों ने छात्र से लूट की घटना को अंजाम दिया था.

 



गौरतलब है कि सक्ती जिले के हनुमंता गांव के रहने वाले छात्र साहिल प्रधान, जांजगीर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है. वह 16 अक्टूबर की रात्रि हॉस्टल जाने के लिए निकला था, तभी जांजगीर की बड़ी नहर के रोड में 2 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर पॉकिट में रखे 1 हजार 50 रुपए को लूट लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 34 के तहत अपराध दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने 2 आरोपी राकेश चौरसिया और अखिल गढ़ेवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों बदमाश, जांजगीर के भाटापारा के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!