JanjgirChampa Action : अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 17 वाहनों पर की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जिले के बलौदा, पहरिया, अकलतरा, नैला, जांजगीर क्षेत्रों में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का आकस्मिक जाँच किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 11 प्रकरण (ट्रैक्टर), चूना पत्थर के 06 प्रकरण (01 हाईवा एवं 05 ट्रेक्टर) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले कुल 17 वाहनों को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है तथा अवैध उत्खननकर्ताओं परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!