लैंडिंग से पहले विमान हुआ क्रैश, पायलट की हालत नाजुक, एयरलिफ्ट के जरिए भेजा गया अस्पताल

नेपाल में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसका पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मनांग एयर का यह हेलीकॉप्टर सोलुखुंभू की ओर उड़ान भर रहा था लेकिन पहाड़ी क्षेत्र लोबुचे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 



 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा शनिवार (14 अक्टूबर) की सुबह सुबह हुआ.

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप निदेशक जगन्नाथ निरौला ने कहा कि हेलीकॉप्टर 9N ANJ, उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरते समय असंतुलित हो गया और उसमें आग लग गई. हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेने के लिए सुबह 7:13 बजे लुक्ला से सोलुखुंभु के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई. विमान में अकेले सवार कैप्टन प्रकाश कुमार सेधाई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

दुर्घटना के कारणों की होगी जांच

गन्नाथ निरौला ने बताया कि घायल पायलट को इलाज के लिए हवाई जहाज से काठमांडू ले जाया गया है. दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि हेलिकॉप्टर के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ. इससे पहले 11 जुलाई को सोलुखुम्बु जिले के लिखुपिके ग्रामीण नगर पालिका के लमजुरा में मनांग एयर हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई थी. कैप्टन चेत बहादुर गुरुंग और पांच मैक्सिकन नागरिकों के साथ हेलिकॉप्टर 11 जुलाई की सुबह संपर्क से बाहर हो गया था और बाद में लमजुरा के चिहांदांडा में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया, जो जिरी और फाप्लू के बीच स्थित है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

आये दिन होते हैं नेपाल में विमान हादसे

बता दें कि बचाव दल को उस स्थान का पता लगाने में पांच घंटे लग गए, जहां जहाज गिरा था, जिससे उसमें सवार सभी लोग मारे गए थे. यह हेलीकॉप्टर भी लमजुरा में एक पहाड़ी से टकरा गया था. 1997 में स्थापित, मनांग एयर काठमांडू में स्थित एक हेलीकॉप्टर एयरलाइन है. यह नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के विनियमन के तहत नेपाली क्षेत्र के भीतर वाणिज्यिक हवाई परिवहन के लिए हेलीकॉप्टर संचालित करता है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!