JanjgirChampa Arrest : 50 लीटर महुआ और 35 पाव देशी शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण और अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले की शिवरीनारायण और अकलतरा पुलिस ने शराब की बिक्री करने वाले 2 आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह, अकादशिया यादव को गिरफ्तार किया है. मामले में एक आरोपी से 50 लीटर महुआ शराब और दूसरे से 35 पाव देशी शराब जब्त किया है.

 



दरअसल, अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि कोटमीसोनार में शराब की बिक्री हो रही है, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया. इधर शिवरीनारायण पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शिवरीनारायण के महंतपारा में दबिश देकर अकादशिया यादव के कब्जे से 35 देशी शराब को जब्त किया है. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!