Janjgir Big News : लड़की की वजह से चाकूबाजी, हमलावर युवक के खिलाफ पुलिस में किया FIR दर्ज, गम्भीर रूप से घायल युवक का बिलासपुर में चल रहा इलाज

जांजगीर-चाम्पा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में चाकूबाजी हुई थी. घटना में कुमार केंवट को गंभीर चोट आई है और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावर विशाल चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना किसी लड़की की वजह से हुई है. आरोपी ने पहले भी घायल कुमार केंवट को समझाइश दी थी. फिलहाल, अभी आरोपी विशाल चौहान की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, 29 सितंबर को गणेश विसर्जन के बाद किसी लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था और इसके बाद गांव के मोंगरा चौक में विशाल चौहान ने कुमार केंवट के पेट में चाकू घोंप दिया था. घटना में कुमार केंवट को गंभीर चोट आई है और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल, मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. मामले में आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!