JanjgirChampa Arrest : जांच दल और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपियों से 15,82,617 रुपये का पटाखा किया जब्त, बलौदा और सारागांव फोरलेन में की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. लगातार अवैध पटाखा पर कार्रवाई की जा रही है, आज जांच दल और बलौदा में जनरल स्टोर्स से पुलिस ने 2 आरोपियों से 15 लाख 82 हजार 6 सौ 17 रुपये का पटाखा जब्त किया है. साथ ही, पटाखा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन को भी जब्त किया है. एक आरोपी बलौदा का रहने वाला है तो दूसरा आरोपी मुंगेली जिले का रहने वाला है, जो माजदा वाहन में पटाखा परिवहन कर रहा था.



दरसअल, पुलिस को सूचना मिली कि बलौदा के भरत लाल गुप्ता, अपनी दुकान में अवैध पटाखा भंडारण कर रहा है, सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके कब्जे से 42 कार्टून पटाखा जब्त किया, जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये है. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

इधर, जांच दल द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सारागांव फोरलेन में माजदा वाहन को रुकवाया गया, जिसमें 294 कार्टून अवैध पटाखा मिला, जिसकी कीमत 9 लाख 32 हजार 6 सौ 17 रुपए है. दोनों मामले में बलौदा के भरतलाल गुप्ता और मुंगेली जिले के साहिल खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख) के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

error: Content is protected !!