Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पड़ा दिल का दौरा, अपने कमरे की फर्श पर गिरे; रिपोर्ट में दावा

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह अपने कमरे की फर्श पर गिरे पाए गए। इस बात का दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया है। दावा किया गया कि पुतिन के गार्डों ने उन्हें अपने कमरे के फर्श पर गिरा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

 



मालूम हो कि टेलीग्राम चैनल जनरल SVR, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है और कहता है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल पर यह भी दावा किया गया कि तानाशाह हालिया विदेशी दौरों के दौरान बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कमरे से अचानक आई आवाज
जनरल एसवीआर ने कहा, “मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

रिपोर्ट में कहा गया, “दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के शयनकक्ष में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ।” चैनल ने दावा किया, “पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठ रहे थे और उनकी आंखें उलटी हुई थीं। जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे और बगल के एक कमरे में थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया।”

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

डॉक्टरों ने बताई मौत की तारीख
सूत्रों का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति कैंसर सहित कई दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने दावा किया है कि पुतिन की स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि वे इन सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह सकेंगे।

रिपोर्ट के कई दावों की नहीं हुई पुष्टि
यह रिपोर्ट पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती अटकलों और यहां तक ​​कि कथित हत्या की साजिश को नाकाम करने की खबरों के बीच आई है। जनरल एसवीआर कथित तौर पर एक पूर्व रूसी लेफ्टिनेंट-जनरल द्वारा चलाया जाता है। चैनल के उन दावों की पुष्टि भी नहीं की गई है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति द्वारा बॉडी डबल्स का उपयोग करने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!