JanjgirChampa Arrest : जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले 1 नाबालिग सहित 9 आरोपियों पर कार्रवाई, दीगर राज्य और छ्ग के कई जिले के भी हैं आरोपी

जांजगीर-चम्पा. जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले 1 नाबालिग सहित 9 आरोपियों पर कार्रवाई की है. मामले में आरोपियों के विरुद्ध सूचना प्रौघोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में बिलासपुर और कोलकाता के रहने वाले आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई है.



दरअसल, पुलिस टीम को राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से टिप मिली, इसमें 12 शिकायतों पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और मामले में पुलिस ने राहौद निवासी दिलीप लहरे, तनौद के शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा, कोलकाता के मिनमोय मांझी, बिलासपुर के हरि कमार, चाम्पा के इन्द्रा कुमार देवांगन, खोखरा के चन्द्रकांत साहू, जांजगीर के नंद किशोर राठौर, कुलीपोटा के कामेन्द्र लहरे और 1 नाबालिग सहित 9 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!