JanjgirChampa Big News : खेत में घास काटते वक्त विद्युत करंट के चपेट में आया अधेड़, हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां घास काटते वक्त अधेड़ व्यक्ति श्याम लाल बरगाह, करंट की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, श्याम लाल बरगाह, अपने खेत गया था और घास काट रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!