JanjgirChampa Big News : ट्रेन से गिरा युवक, युवक की हुई मौत, अकलतरा रेलवे स्टेशन में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. चलती ट्रेन से युवक गिर गया है और घटना में युवक मौत की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना अकलतरा रेलवे स्टेशन की है. मृतक युवक का नाम राजू फुगरे था और वह रायपुर के गांधीनगर रहने वाला था.



जीआरपी के प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान यात्री की ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर जीआरपी की टीम पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. जांच में पता चला कि वह रायपुर से राउलकेला जाने के लिए निकल था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Arrest : आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ...ये है बड़ा मामला, डिटेल में पढ़िए...

इसी दौरान वह अकलतरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से नीचे गिर गया है. उसकी पॉकिट से ट्रेन की टिकट मिली है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि वह रायपुर से राउलकेला जा रहा था. मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके परिजन को शव सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!