Sakti News : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू पहुंचे घिवरा गांव, डोकरी दाई और दुर्गा माता के समक्ष की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कांग्रेस को विजयी बनाने कामना की

सक्ती. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू जैजैपुर विधानसभा के घिवरा गांव स्थित डोकरी दाई मंदिर और दुर्गा माता पंडाल पहुंचे. यहां उन्होंने डोकरी दाई, दुर्गा माता के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कांग्रेस को विजयी बनाने की कामना की.यहां दर्शन के बाद बालेश्वर साहू ने मीडिया से कहा कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर डोकरी दाई मंदिर घिवरा में माता का दर्शन किया गया है और वे क्षेत्र के प्रत्येक दुर्गा पंडाल पर भी दर्शन करने पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को केवल 1 माह बचा हुआ है, डोकरी दाई और क्ष्रेत्र की दुर्गा माता से जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनाने और 75 पार का आशीर्वाद ले रहे हैं. साथ ही, लोगों का भरोसा भी जीत रहे हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे से 75 पार करेंगे और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इस दौरान कांग्रेस नेता कुशल कश्यप, सुरेंद्र भार्गव, मनोज गुप्ता, चिंताराम कश्यप, रामचंद्र तिवारी, रघुपति कश्यप, रमाकांत कश्यप समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!