JanjgirChampa Big Update : क्लिनिक में महिला कर्मचारी की हत्या का मामला, आरोपी BAMS डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक में मिली थी महिला की संदिग्ध लाश, इस तरह की थी हत्या और ऐसे हुआ खुलासा… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के बाजारपारा में महिला कर्मचारी कन्या चौहान की हत्या के आरोपी BAMS डॉक्टर जितेंद्र चंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. PM रिपोर्ट से गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ है. नौकरी से निकालने पर विवाद करने महिला पहुंची थी, फिर तैश में आकर डॉक्टर ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी डॉक्टर, सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के सलनी गांव का रहने वाला है और शिवरीनारायण में चन्द्रा क्लिनिक संचालित कर रहा था, लेकिन एक सनक ने डॉक्टर को गुनहगार बना दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दरअसल, 30 अक्टूबर की शाम चन्द्रा क्लिनिक में महिला कन्या चौहान की सन्दिग्ध लाश मिली. मामला प्रथमदृष्टया मर्डर का था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील किया था. आज FSL की बिलासपुर से पहुंची. साथ ही, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार भी पहुंचे. PM रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी BAMS डॉक्टर जितेंद्र चन्द्रा को हिरसत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!