JanjgirChampa DeadBody : नहर में मिली युवक की लाश, मंदिर दर्शन करने गया युवक नहर में बह गया था, पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के जर्वे गांव की नहर में युवक की लाश मिली है. मृतक का नाम अभय धनवार और वह कोरबा जिले के सर्वमंगला का रहने वाला था. 23 अक्टूबर को सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गया था और पैर फिसलने से नहर में डूब गया था. मामले में बलौदा पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को जर्वे गांव के कोटवार ने नहर में लाश देखी. इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. जांच में पता चला कि युवक, 23 अक्टूबर को सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था और वह पैर धोने के लिए नहर में उतरा था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Transfer : 6 TI, 3 SI, 4 ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने आदेश जारी किया... देखिए सूची...

इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया. घटना के बाद सर्वमंगला चौकी के स्टाफ और गोताखोर की टीम ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद जर्वे गांव की नहर में उसकी लाश मिली है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मसनिया कला में आयोजित 'शाला प्रवेश उत्सव' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल
error: Content is protected !!