Akaltara Big News : क्रोकोडाइल पार्क के बगल में युवक की मिली लाश, पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा, शराब के नशे में था युवक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडाइल पार्क के बगल में युवक की लाश मिली है. मृतक युवक लक्ष्मी नारायण ओगरे, शराब के नशे में था. घटना के बाद मृतक के परिजन को जानकारी दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

 



दरअसल, बलौदा के ठड़गाबहरा गांव के रहने वाले युवक लक्ष्मी नारायण ओगरे की लाश कोटमीसोनार के क्रोकोडाइल पार्क के बगल में मिली है. मौके पर पहुंचकर कोटमीसोनार सहायता केंद्र की पुलिस जांच में कर रही है. मृतक युवक के परिजन को घटना के बारे में सूचना दी गई. मृतक युवक शराब के नशे में था और मौके से शराब से भरा डिब्बा मिला है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!