Janjgir-Baloda DeadBody : नाला में मिली युवक की लाश, घर से बिना बताए निकला था युवक, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर चांपा. बलौदा थाना क्षेत्र के खरमोरा गांव के नाला में युवक की लाश मिली है और मृतक युवक की पहचान नवागांव निवासी समार सिंह बिंझवार के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, खरमोरा गांव के नाला में युवक की लाश मिली, फिर सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया है. कल मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. मृतक युवक की पहचान नवागांव निवासी समार सिंह बिंझवार के रूप में हुई है. फिलहाल, युवक की मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!