JanjgirChampa Death : तालाब में डूबने से महिला की मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला के लगरा गांव में तालाब में डूबने से महिला की मौत हो गई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.



पुलिस के मुताबिक, लगरा गांव के मनीराम यादव की 36 वर्षीय पत्नी रेवती यादव, घर से लगे तालाब में सुबह नहाने जाती थी. कल गुरुवार को सुबह रेवती यादव निकली, फिर घर नहीं लौटी. परिजन ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. रात में जब परिजन बर्तन धोने तालाब में गए तो महिला की लाश देखी, जिसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula : मुलमुला क्षेत्र में फिर हो गई वारदात, लगातार हो रही घटनाएं, दुकान में डेटोनेटर किया गया ब्लास्ट, दुकानदार के पैर में आई चोट, मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल...

आज पुलिस की टीम लगरा गांव पहुंची और घटनास्थल पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भिजवाया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट से मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा.

error: Content is protected !!