JanjgirChampa FIR : दहेज में बाइक के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित का मामला, आरोपी पति, सास के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की नवविवाहिता से दहेज में बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इस पर पुलिस ने पति जीवधन रत्नाकर, उषा रत्नाकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोहका गांव की महिला सोमलता खटकर ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी को नवागढ़ थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव के जीवधन रत्नाकर के साथ हुआ थी. शादी के कुछ दिनों के बाद से उसके पति जीवधन रत्नाकर एवं सास उषा रत्नाकर द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज में बाइक की मांग करने लगे. उसके पति जीवधन रत्नाकर के द्वारा नवविवाहित महिला से मारपीट भी की जाती थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने गंगाजल गांव के आरोपी पति जीवधन रत्नाकर, सास उषा रत्नाकर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!