JanjgirChampa Giraftar : युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप और जयकरण कश्यप को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, तुलसी गांव के रामलाल कश्यप का 22 वर्षीय बेटा नरेश कश्यप, घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

जांच के दौरान परिजन का ने बताया कि सारंगढ़ के बुधराम कश्यप के कैमरा को उसका बेटा नरेश कश्यप रखा हुआ था, जो उससे कैमरा गुम गया था, जिसे लेने बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जयकरण कश्यप घर आकर उसके बेटे नरेश से कैमरा के बदले रुपये की मांग करने लगे और गाली-गलौज कर चोरी के आरोपी में जेल भिजवा देने की बात कर प्रताड़ित करने लगे. इससे युवक नरेश कश्यप ने आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

मामले में नवागढ़ पुलिस ने बिलाईगढ़ जिले के टुंडरी से आरोपी बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप और तुलसी से जयकरण कश्यप को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!