JanjgirChampa Fraud Arrest : बैंक में बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपये धोखाधड़ी करने का वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 66 सौ नगद, खरीदे गए सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी आया पकड़ में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सहकारी बैंक में बुजुर्ग व्यक्ति से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया है. आरोपी हरिशंकर डेंसिल, सोंठी गांव सक्ती जिले का रहने वाला है.

 



दरअसल, बेल्हा गांव के भरत लाल कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवरीनारायण के सहकारी बैंक में रुपये निकलवाने गया था. इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आकर उससे बातचीत करने लगा और झांसे में लेकर 50 हजार की धोखाधड़ी की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से सोंठी गांव से आरोपी हरिशंकर डेंसिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी किए रुपये से खरीदे गए फ्रिज, LED टीवी और नगद 66 सौ रुपये को जब्त कर किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!