JanjgirChampa Politics : बिहार के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शराबबन्दी, गोबर घोटाला और ED की कार्रवाई पर दिया बड़ा बयान, पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. बिहार के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, जांजगीर-चाम्पा जिले के दौरे पर पहुंचे हैं. यहां भाजपा सांसद ने जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा, अकलतरा और पामगढ़ में बैठक ली.

 



मीडिया से बात करते बिहार के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है, केवल कहने के लिए है. बिहार में शराब की राशि, माफिया और पुलिस को जाती है.

छ्ग में शराब की बड़ी राशि माननीयों को जाती है, इसलिए छ्ग में शराबबंदी नहीं की है. शराब बिक्री के नाम पर सरकारी दुकानों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और इसके चलते छ्ग में शराबबंदी नहीं की जा रही है. इस तरह भूपेश बघेल ने जनता के साथ धोखा किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

छ्ग में शराब घोटाले का सरकारीकरण, शराब की दुकानों में ही 2 नम्बर में शराब बिक रही है और वह राशि खास माननीयों, दिल्ली दरबार में जा रही है.

डॉ. संजय जायसवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना को राज्य सरकार ने ‘लूट योजना’ बना ली है. बिहार के चारा घोटाला से बड़ा घोटाला गोबर और गोठान में हुआ है, बिहार का चारा घोटाला भी शरमा जाए. ED की कार्रवाई को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई पर कार्रवाई करना, केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, चाहे वह राहुल गांधी ही क्यों ना हो.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!