JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, चोरिया गांव निवासी आरोपी कमलेश कुमार कटकवार, पीड़ित को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था और चोरिया गांव में रह रहा था. इस पर सारागांव पुलिस ने चोरिया गांव में दबिश दी और आरोपी कमलेश कुमार कटकवार के कब्जे से अपह्वता नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार कटकवार के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कमलेश कुमार कटकवार को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!