JanjgirChampa Thief Arrest : सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 3HP पंप, घटना में प्रयुक्त कटर और सब्बल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने खेत से सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है औए सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379, 34 के तहत जुर्म किया है. चारों आरोपी रसौटा गांव के रहने वाले हैं.



दरअसल, रसौटा गांव के रामनाथ यादव ने बताया कि उसके खेत में 3HP का सबमर्सिबल पंप लगा था, जिसे किसी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

मामले में पुलिस ने रसौटा गांव से आरोपी करन कुर्रे, संतोष दास मानिकपुरी, सोनू कुमार चौहान और परमेश्वर कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास, लोहे का सब्बल और चोरी किए हुए 3HP पंप को जब्त कर गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

error: Content is protected !!