सामूहिक आत्महत्या : एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

गुजरात के के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना सूरत के पालनपुर जकातनाक रोड की है। जहां शनिवार सुबह पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि परिवार के छह लोगों की मौत जहर खाने से हुई है। वहीं एक सदस्य ने फांसी लगाई है। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी, उसकी पत्नी रीता, मनीष के पिता कानू, माता शोभा और तीन बच्चे दिशा, काव्या और कुशल शामिल हैं।

मनीष का शव पंखे से लटकता मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में मनीष सोलंकी ने आर्थिक संकट की बात कही है। ऐसी भी आशंका है कि मनीष ने अन्य परिजनों को जहर देकर मारा और फिर खुद भी फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। मनीष सोलंकी का फर्नीचर का बिजनेस था और उसके साथ 35 कर्मचारी काम रहे थे। शनिवार को मनीष के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर जाकर देखा गया। स्थानीय लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे तो सामूहिक आत्महत्या की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

#WATCH | Surat, Gujarat: On the alleged suicide of seven members of a family, Rakesh Barot, DCP, Surat, says, “Seven members of a family have committed suicide… They have written a suicide note, and we are verifying the reason… It appears mostly to be an economic problem…… pic.twitter.com/YvvOc51HuJ

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

— ANI (@ANI) October 28, 2023

सूरत के डीसी राकेश बारोट ने कहा कि परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की है। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा गया था और हम उसकी जांच कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह पूरी तरह से आर्थिक समस्या थी लेकिन आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!