Fire: MP-छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ऑयल फैक्ट्री में लगी आग, पांच घंटे से बुझाने की मशक्कत में लगे हैं फायरकर्मी

इंदौर. मांगलिया स्थित आइल फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे इतनी फैलती गई कि फैक्ट्री में स्थि बड़े टैंकर में पहुंच गई। बार-बार फायरकर्मी उसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

 



बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी आयल फैक्ट्री है। जहां बिजली के ट्रांसफार्मर में उपयोग होने वाला आइल बनाया जाता है। मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है, इसके साथ ही निगम के पानी के टैंकर भी बुलवाएं गए है। लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

आइल के कारण पानी से आग बुझ तो जाती है, लेकिन वापस लग जाती है। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की बड़ी टीम मौके पर मौजूद है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसके आसपास भी इंटस्ट्रियल क्षेत्र है। इसके कारण चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही
अधिकारियों के मुताबिक मांगलिया चौकी के समीप पिपलिया गांव में शाम को आग लगने की सूचना शाम छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंचा। तेल में आग लगने के कारण धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। पांच घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

वहीं हादले में एक मजदूर के झुलसने की भी सूचना मिली है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तीन से चार बड़े टैंकर खड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!