Sakti Big Accident : ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, युवक की मौके पर हुई मौत, परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों तक किया चक्काजाम, जांच में जुटी डभरा पुलिस

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के बरभांठा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. मौत की घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने डभरा-साराडीह मार्ग पर घंटों तक चक्काजाम किया है. मुआवजा और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकराली गांव के संतोष कुमार माली, बाइक से जा रहा था, तभी बरभांठा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार संतोष माली को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना में बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने साराडीह-डभरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसके बाद परिजन को शासन की तरफ से 25 हजार रूपये मुआवजा राशि दी गई और समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. युवक के शव को पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!