Sakti News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महन्त की धर्मपत्नी और कोरबा सांसद ज्योत्सना महन्त अपने पुत्र के साथ पहुंची महामाया मंदिर सक्ती, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की, मीडिया से ये कहा…

सक्ती. शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की धर्मपत्नी और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत अपने पुत्र सूरज महंत के साथ सक्ती स्थित महामाया मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की.

 



यहां ज्योत्सना महंत नव कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है और शक्ति पूजा आज पूरा भारत कर रहा है. सक्ती के हम सेवक हैं, हमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोबारा सेवा करने का मौका दिया है और डॉ. चरणदास महंत शुरू से ही सेवा करते आ रहे हैं. महंत परिवार सक्ती विधानसभा की सभी जनता का आभारी है. आज माता का और सक्ती विधानसभा का प्रथम दिन है. सक्ती विधानसभा को शक्ति देने और शक्ति लेने आज से आना शुरू हो गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है, चाहे किसान हो, चाहे महिलाएं हो, कांग्रेस की सरकार भरोसेमंद सरकार है. निश्चित ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर बन रही है और डॉ. चरणदास महंत सक्ती विधानसभा की सेवा में फिर से उपस्थित होंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडिन समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

error: Content is protected !!