गोरेपन के विज्ञापन को कह चुकी हैं नो, फिल्मों में मेकअप भी करती हैं बहुत कम- अब रामायण में राम की बनेंगी सीता

नई दिल्ली: नितेश तिवारी की रामायण बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में गिनी जा रही है. जहां अब इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई थी कि आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगा. इसी बीच पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी 2024 की पहली तिमाही में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ शूटिंग शुरू करेंगे. एक सूत्र के मुताबिक, “नितेश तिवारी और टीम रामायण की दुनिया बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है और आखिरकार इसका खाका तैयार है. वीएफएक्स प्लेटें ऑस्कर विजेता कंपनी, डीएनईजी द्वारा तैयार की जाती हैं और यह एक ऐसी दुनिया है जो दर्शकों के होश उड़ा देगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

रामायण में रणबीर कपूर पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाएंगे. तो वहीं साई पल्लवी को सीता की भूमिका के लिए चुना गया है. हालांकि पहले इस रोल के लिए आलिया भट्ट को चुना गया था. लेकिन कहा जा रहा है कि वह डेट्स के चलते इस प्रॉजेक्ट से बाहर हो गई हैं. वहीं केजीएफ सेंसेशन यश नितेश तिवारी की फिल्म में रावण के रूप में नजर आएंगे.

बात करें साई पल्लवी की तो वह साउथ इंडियन सिनेमा की दमदार अदाकारा हैं. अपनी संजीदा एक्टिंग से लेकर कॉमिक रोल्स तक से खास पहचान बना चुकी हैं. साई पल्लवी अपनी सादगी और एक्टिंग स्किल्स से फैन्स का दिल जीतती आई हैं. एक्ट्रेस ने एमबीबीएस किया है. वो पेशे से डॉक्टर हो सकती थीं लेकिन उन्होंने एक्टिंग को बतौर करियर चुना.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ग्लैमर की दुनिया में अपनी सादगी से पहचान बन चुकीं साई पल्लवी ने कभी अपनी सादगी नहीं छोड़ी. वो फिल्मों में कम से कम मेकअप लगाती हैं और आम जिदगी में बिना मेकअप के ही दिखती हैं. इतना ही नहीं उन्हें गोरा करने वाली क्रीम का एड भी ऑफर मिला. लेकिन सांई पल्लवी ने 2 करोड़ के उस ऑफर को ठुकरा दिया. सांई पल्लवी का कहना है कि वो युवतियों को ये मैसेज देना चाहती हैं कि रंग और लुक्स कभी उन्हें कमजोर नहीं बनाते.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!