Tata Safari Facelift vs Mahindra XUV700: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में कौन बेहतर? दूर करें कन्फ्यूजन

Tata Motors ने हाल ही में अपनी पॉपुलर कार Tata Safari को नए अपडेट के साथ पेश किया है। इसे संशोधित फ्रंट प्रोफाइल के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई प्रमुख बदलाव दिए गए हैं। इसके अलावा अपडेटेड सफारी को नए फीचर्स भी मिले हैं।



भारतीय बाजार में Tata Safari Facelift का सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 से है। आइए, जान लेते हैं कि इन दोनों में फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जान लेते हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन

Tata Safari को पूरी तरह से डीजल यूनिट के रूप में पेश किया जाता है, जबकि Mahindra XUV700 डीजल और पेट्रोल दोनों फ्यूल ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। टाटा सफारी में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 168bhp और 350Nm जेनरेट करता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

वहीं, XUV700 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (197bhp/380Nm) या 2.2-लीटर डीजल इंजन (182bhp/450Nm) दो विकल्प उपलब्ध हैं। दोनों के लिए 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की पेशकश की जाती है।

डायमेंशन
Mahindra XUV700 की लंबाई 4,695 मिमी है जबकि Safari Facelift की लंबाई 4,668 मिमी है। चौड़ाई की बात करें तो सफारी दोनों में सबसे चौड़ी है, इसकी माप 1,922 मिमी है, जबकि XUV700 1,890 मिमी तक फैली हुई है। नई सफारी की ऊंचाई और व्हीलबेस क्रमशः 1,795 मिमी और 2,741 मिमी है। इसकी तुलना में, Mahindra XUV700 की ऊंचाई 1,755mm और व्हीलबेस 2,750mm है। ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में, XUV700 (229mm) Safari (200mm) को मात देती है।

फीचर्स
2023 Tata Safari में रियर विंडो सन शेड्स, आरामदायक हेडरेस्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट और रियर एलईडी पर वेलकम और गुड बाय एनीमेशन शामिल हैं। इसे लाइट बार और पीछे की खिड़की पर सन शेड्स, 19 इंच के अलॉय व्हील, इल्युमिनेटेड लोगो के साथ एक स्टीयरिंग व्हील और नेविगेशन के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

वहीं, XUV700 में 18 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो 10.25-इंच डिस्प्ल, बड़ी सिंगल-यूनिट स्क्रीन,कनेक्टेड कार तकनीक और एडास फीचर्स मिलते हैं।

कीमत
2023 Tata Safari को आप भारतीय बाजार में 16.19 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं, जो 27.34 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Mahinra XUV700 14.03 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है और ये 26.57 लाख रुपये तक जाती है।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!