छत्तीसगढ़: कलेक्टर-एसपी के लिए नामों का पैनल निर्वाचन आयोग को भेजा गया, ले सकता है आयोग नामों पर डिसीजन, 3 जिले के SP और 2 जिले के कलेक्टर बदले गए थे

रायपुर: दो कलेक्टर व तीन एसपी के नामों पर चुनाव आयोग मुहर लगा सकता है। देर शाम चुनाव आयोग ने नामों का पैनल भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक जिन नामों का पैनल भेजा गया है, उनमें अय्याज तंबोली, सारांश मित्तर, एस राठौर, जितेंद्र शुक्ला व रमेश शर्मा के नाम हैं। हालांकि उनमें से ही किसी एक नाम पर चुनाव आयोग मुहर लगायेगा या फिर नया पैनल मंगायेगा, ये तो आयोग का विशेषाधिकार है।

 



 

 

जहां तीन जिलों के एसपी का सवाल है, तो राज्य सरकार की तरफ से 9 नामों की अनुशंसा भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक एसपी के लिए प्रस्तावित नामों में मोहित गर्ग, गिरजाशंकर जायसवाल, भोजराम पटेल, जितेंद्र शुक्ला, सूरज सिंह परिहार व चार प्रमोटी IPS के नाम भेजे गये हैं। इनमें से जितेंद्र शुक्ला व सूरज सिंह परिहार लंबे समय से फील्ड से दूर हैं। चर्चा है कि कल तक नामों पर आयोग कुछ डिसीजन ले सकता है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

 

 

 

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिलासपुर व रायगढ़ के कलेक्टर सहित राजनांदगांव, कोरबा और दुर्ग के एसपी को हटाने का आदेश दिया था। वहीं फूड विभाग के स्पेशल सेकरेट्री व दुर्ग और बिलासपुर के एडिश्नल एसपी को भी आयोग ने हटा दिया था। आयोग ने उन पदों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल भी मंगाया था। आयोग के निर्देश पर नामों का पैनल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!