Chhattisgarh: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घटना के बाद पलटी ट्रक, ट्रक के नीचे दबकर बाप और बेटे की मौत..

जगदलपुर: जगदलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पीडीएस का चावल लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी।

 



 

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना बोधघाट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 10 बजे के लगभग पीडीएस का चालव लेकर ट्रक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। एन.एच.30 पर आनन्द ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक बाइक सवारों को चपेट में लेते हुए पलट गई, और ट्रक के नीचे बाइक सवार दब गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

 

 

 

 

आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर बाइक सवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन लोडेड ट्रक के नीचे दबने के कारण बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी। पुलिस की जांच में मृतको को अजय गुप्ता और सोनू गुप्ता के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र है, जो कि अपने घर लौटने के दौरान इस भीषण हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!