Vidhansabha Chunav 2023: इस दिन जारी होगा कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट! TS सिंहदेव का बयान..

CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों पर जोर लगा दी है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी कर रहे हैं। इसी को लेकर आज नई दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश, KC वेणुगोपाल, डिप्टी CM TS सिंहदेव, प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज मौजूद रहे।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : बैंक का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट की चोरी, बदमाश का CCTV आया सामने, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

 

 

 

 

CG Vidhansabha Chunav 2023 बैठक के बाद डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 90 सीटों पर चर्चा हुई है। पूरी जानकारी रखी गई है। एक दो दिन में फाइनल स्थिति सामने आएगी।

 

 

 

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों का मतदान होगा। जिसके बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण में 60 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। मिजोरम में एक चरण में में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भेजा गया मूल पोस्टिंग में, डीईओ ने आदेश जारी कर एकतरफा कार्यमुक्त किया...
error: Content is protected !!