Vivek Agnihotri New Film: धर्म की राह पर विवेक अग्निहोत्री, महाभारत पर बनाने जा रहे फिल्म

बॉलीवुड के चर्चित और मोस्ट कंट्रोवर्शियल डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वह महाभारत से प्रेरित एक कहानी बड़े पर्दे पर पेश करने वाले हैं।‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक उनकी यह फिल्म पर्वः धर्म की एक महाकाव्य कथा होगी जो पर्व नामक एक किताब पर आधारित है जिसे एस एल भैरप्पा ने लिखा है।

 



विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान

अपनी इस फिल्म के बारे में विवेक अग्निहोत्री ने बेंगलुरु में घोषणा की है और इंस्टाग्राम के जरिए भी इस बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने इस पर्व का पोस्टर शेयर किया है और इसी के साथ कैप्शन में लिखा “महाभारत इतिहास है या फिर पौराणिक कथा? हम पद्मभूषण डॉक्टर एस एल भैरप्पा की लिखी किताब पर आधारित पर्व धर्म की एक कथा प्रस्तुत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं।”

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

शुरू हुआ फिल्म का काम

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट के बाद एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्हें एस एल भैरप्पा के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ डायरेक्टर ने यहd भी बताया है कि पर्व क्या है। उनकी बातों को सुनकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पूरी कहानी महाभारत पर आधारित होने वाली है। इसे तीन हिस्से में बनाया जाएगा जिस पर काम शुरू किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Related posts:

error: Content is protected !!