Voting Date in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बदलेगी दूसरे चरण के मतदान की तारीख? राजनीतिक दलों की मांग पर चुनाव आयोग ने लिया अहम फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होना है और 18 तारीख को छठ पूजा है । इसलिए कांग्रेस भाजपा, आम आदमी पार्टी समेत कई सामाजिक संगठनों ने भी निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने की मांग की है ।

 



छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होने सभी लोगों के आवेदनों को एक करके भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को भेज दिया है…मतदान की तारीख बदलने के संबंध अंतिम फैसला दिल्ली से ही होना है….उधर दूसरे चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होने का अनुमान है….अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा के मुताबिक पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख समाप्त हो गई है । पहले चरण के लिए कुल 294 उम्मीदवारों ने 455 नामांकन पत्र जमा किया है । अब सभी नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे ।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!