Weight Loss Drinks: लटकती तोंद और पेट की चर्बी को कम करने के लिए इन 5 होममेड ड्रिंक्स का करें सेवन, मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी

मोटापा आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. दरअसल मोटापे का एक बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है. हममें से ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं जैसे, डाइटिंग, एक्सरसाइज, योगा आदि. लेकिन खाने के शौकीनों के लिए डाइटिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, तो अगर आप भी फूडी हैं और अपने बढ़े हुए वजन (Reducing Weight) को कम करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद के लिए यहां हैं. वजन को तेजी से कम करने के लिए आप इन ड्रिंक्स (Weight Loss Drinks) का सेवन कर सकते हैं.

 



वजन को घटाने में मददगार हैं ये ड्रिंक्स-

1) ग्रीन टीः
आप अपने दिन की शुरूआत ग्रीन टी से कर सकते हैं. क्योंकि ग्रीन टी को वजन घटाने में काफी मददगार माना जाता है. ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

2) एप्पल साइडर विनेगरः
सेब के सिरके के सेवन से आम अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. सेब के सिरके को आप गुनगुने पानी में या जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से पेट की गैस और जलन में भी राहत मिल सकती है.

3) अदरक पानीः
अदरक को स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी मानी जाता है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह अदरक वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. अदरक में पोटैशियम फोलेट जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

4) गुनगुना पानीः
गुनगुने पानी के सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. दिन की शुरूआत अगर आप गुनगुने पानी के साथ करते हैं तो ये शरीर में जमा फैट को कम कर वजन को घटाने में मदद कर सकता है.

5) ब्लैक टीः
वजन घटाना चाहते हैं और चाय पीने के शौकीन हैं तो आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं. ब्लैक टी वजन घटाने के लिए एक अच्छी चाय है. इसमें कैफीन की भी अत्यधिक मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है जो कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!