महिला IPS के नाम से कांपते थे अपराधी, मीरा बनने के लिए छोड़ दी IG की नौकरी, फिर कृष्ण भक्‍ति में रम गया मन..

ये अधिकारी हैं हरियाणा कैडर की पूर्व आईपीएस भारती अरोड़ा. भारती 1998 बैच की अफसर हैं. वह हरियाणा में कई जिलों की एसपी और करनाल रेंज की आईजी भी रह चुकी हैं. अपने करियर में उन्होंने बाम ब्लास्ट से लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों की जांच की है.

 



 

 

 

 

उनकी छवि दबंग पुलिस अफसर की रही है. उन्होंने बतौर एसपी एक बड़े नेता को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिससे उनकी बेबाकी का परिचय मिलता है. इसके अलावा उनकी जहां भी पोस्टिंग होती थी, वहां पर अपराध पर लगाम लगाने के लिए वह कड़े एक्शन लेने से पीछे नहीं हटती थीं. उनके शानदार कामों की वजह से सरकार की ओर से उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

भारती भगवान कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त थीं और उन्हें वृंदावन जाना बहुत पसंद है. वह 2004 से वहां जा रही हैं. कृष्ण भक्ति में वह इतनी लीन हो गईं कि उन्होंने खुद को पूरी तरह कृष्ण को समर्पित करने का फैसला कर लिया. इसी वजह से उन्होंने अपनी सर्विस से 10 साल पहले ही रिटायरमेंट ले लिया. उनका कहना था कि वह मीराबाई की तरह कृष्ण की साधना करना चाहती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

 

 

साल 2021 में उन्होंने अपनी सर्विस से वीआरएस ले लिया. अपनी सर्विस के आखिरी दिन वह भगवा वेशभूषा में दफ्तर पहुंची थीं. तेज-तर्रार अफसर के इस तरह से भक्ति में रम जाने की कहानी उस वक्त देशभर में चर्चा का विषय बनी थी. बता दें कि भारती अरोड़ा के पति विकास अरोड़ा भी हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर हैं. वह फरीदाबाद में बतौर कमिश्नर समेत कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!