कोसमंदा गांव में 3 दिवसीय श्री श्याम कार्तिक महोत्सव एवं मड़ाई मेला का होगा आयोजन, महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह

जांजगीर: चाम्पा तहसील से लगा हुआ कोसमंदा गांव में 3 दिवसीय श्री श्याम कार्तिक महोत्सव एवं मड़ाई मेला का आयोजन 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया जाएगा. इसे लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. साथ ही, यहां आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में महोत्सव देखने पहुंचते हैं.

 



 

 

 

आपको बता दें कि कोसमंदा में प्रत्येक वर्ष श्री श्याम कार्तिक महोत्सव एवं मड़ाई मेला का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है. यहां मड़ाई मेला को लेकर लोगों में उत्साह भी देखा जाता है. आयोजक समिति के सदस्यों का कहना है कि वे श्री श्याम कार्तिक महोत्सव को हर साल धूमधाम से मनाते हैं. यहां कोसमन्दा के अलावा आसपास गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. इस बार खास तरीके से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!