AUS vs AFG: शाहिदी को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक झटके में पीछे छूटे Wasim Akram और Lasith Malinga

वानखेड़े के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए स्टार्क ने विपक्षी टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को क्लीन बोल्ड करते हुए वसीम अकरम और लसिथ मलिंगा को एकसाथ छोड़ दिया है। स्टार्क की रफ्तार भरी गेंद के आगे शाहिदी चारों खाने चित हुए।



स्टार्क के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
दरअसल, मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने विश्व कप में शाहिदी को क्लीन बोल्ड करते हुए अपना 26वां विकेट झटका। कंगारू फास्ट बॉलर ने इस मामले में वसीम अकरम और लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। वसीम ने अपने वर्ल्ड कप में कुल 25 बैटर्स को क्लीन बोल्ड किया था। वहीं, मलिंगा ने 18 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

Most wickets taken “Bowled” in World Cup :

26 – MITCHELL STARC

25 – Wasim Akram

18 – Lasith Malinga

16 – Muttiah Muralidaran

15 – Glenn McGrath

Out of form Mitchell Starc for you 🐐 pic.twitter.com/tveFCkBGxe— Rafi Sikder (@rafi_sikder17)

महंगे साबित हुए हैं स्टार्क
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल स्टार्क लय से भटके हुए नजर आए हैं। स्टार्क ने खबर लिखे जाने तक अब तक कुल 7 ओवर फेंके हैं और इस दौरान उन्होंने 45 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया है। स्टार्क इस विश्व कप में अभी तक लय में दिखाई नहीं दिए हैं और उन्होंने सिर्फ 10 विकेट अपने नाम किए है.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

जीत से मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट
ऑस्ट्रेलिया की टीम वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में अगर अफगानिस्तान को पटखनी देने में सफल रहती है, तो कंगारू टीम विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने अभी तक खेले 7 मैचों में से पांच में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, 2 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!