Sara Ali Khan ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा खुलासा, क्रिकेटर को डेट करने पर भी तोड़ी चुप्पी

मुंबई। फिल्मी सितारे अगर किसी के साथ नजर आएं तो खबर बनना लाजमी है। कई बार इस मेल जोल को प्रेम संबंध का नाम भी दे दिया जाता है। ऐसे में इन खबरों पर सितारों को भी जवाब देना ही पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ अभिनेत्री सारा अली खान के साथ। पिछले काफी समय से सारा और क्रिकेटर शुभमन गिल के बीच अफेयर की खबरों को हवा मिलती आई है।

 



शुभमन के साथ रिश्ते पर सारा का जवाब
दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। कंफ्यूजन तब पैदा हुआ, जब सुनने में आया कि शुभमन इस सारा के साथ नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ हैं। अब इन खबरों पर खुद सारा अली खान ने मोहर लगा दी है कि वह शुभमन के साथ रिश्ते में नहीं हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सारा ने किया खुलासा
यह खुलासा सारा ने फिल्मकार करण जौहर के शो काफी विद करण 8 में किया। जब करण ने सारा को पूछा कि आपके शुभमन गिल को डेट करने की अफवाहें थीं? इस पर सारा ने कहा कि आप गलत सारा को लेकर आ गए हैं। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है। इस पर करण और शो पर मौजूद अनन्या पांडे जोर से हंस पड़े।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

इसके साथ ही सारा ने कहीं न कहीं शुभमन के साथ अपना नाम हटाते हुए सारा तेंदुलकर के नाम को लेकर कंफर्म कर दिया है। इस मौके पर सारा ने यह भी मान लिया कि वह और अनन्या एक ही शख्स को डेट कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!