Bank Holiday in December : दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख ले लिस्ट

नई दिल्ली. फेस्‍ट‍िव सीजन के साथ ही नवंबर का महीना भी पूरा होने वाला है। बैंक की स्‍ट्राइक और छुट्टियों के कारण इस महीने में कई द‍िन बैंकों ब्रांच बंद रहेंगी। अगर आपका अगले महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आप इसके ल‍िए अभी से प्‍लान‍िंग कर लीज‍िए। छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट देखकर अभी से की गई प्‍लानिंग से आप क‍िसी भी प्रकार की परेशानी से बच पाएंगे। छुट्ट‍ियों के अलावा बैंक यूनियनों ने दिसंबर में 6 दिन की हड़ताल का आह्वान क‍िया है। इसके अलावा द‍िसंबर में बैंकों की शन‍िवार रव‍िवार के अवकाश के साथ छह 18 द‍िन की छुट्ट‍ियां हैं।

 



अलग-अलग राज्‍यों के ह‍िसाब से छुट्ट‍ियां

हालांक‍ि आपको यह ध्‍यान रखना होगा क‍ि बैंकों की ये छुट्ट‍ियां राज्‍यों और क्षेत्रों के ह‍िसाब से अलग-अलग हैं। आपको बैंक की ब्रांच से क‍िसी भी प्रकार का काम है तो आपको इसे न‍िपटाने के ल‍िए पहले से प्‍लान‍िंग करनी होगी, वरना आपको नुकसान हो सकता है। इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आपको छुट्टियों के बारे में पहले से जानकारी हो। छुट्ट‍ियों के दौरान आप नेट बैंक‍िंग के जर‍िये अपना काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दिसंबर 2023 की बैंकों की छुट्ट‍ियां

1 दिसंबर 2023- राज्य उद्घाटन दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों का अवकाश रहेगा।
3 दिसंबर 2023- महीने के पहले रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्‍ट‍िवल के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंकों का अवकाश रहेगा।
10 दिसंबर 2023- रविवार के कारण दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों का अवकाश रहेगा।
13 दिसंबर 2023- लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 दिसंबर 2023- लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों का अवकाश रहेगा।
17 दिसंबर 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर 2023- मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 दिसंबर 2023 : महीने का चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी।
25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।
27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंकों का अवकाश।
30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के मद्देनजर मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!