Chhattisgarh Big News : JCCJ प्रत्याशी एवं लोकगायक ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और CM को चिट्ठी, खुद के गाए गानों को कांग्रेस के प्रचार-प्रसार में तत्काल बन्द करने की मांग की, कांग्रेस द्वारा ऐसा नहीं करने पर गोरेलाल बर्मन लेंगे ये एक्शन… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ विधानसभा के JCCJ प्रत्याशी एवं लोकगायक गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और CM भूपेश बघेल को चिट्ठी लिखी है और खुद के गाए गानों को कांग्रेस के प्रचार-प्रसार में तत्काल बन्द करने की मांग की है.

 



कांग्रेस में रहते गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस के लिए अनेक चुनावी गाने गाए थे. अभी वे JCCJ से चुनावी मैदान में हैं. गोरेलाल बर्मन ने कहा कि ‘कांग्रेस गाना को बन्द नहीं करेगी तो वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. अब देखना होगा, कांग्रेस का इस मसले पर क्या बयान आता है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

आपको बता दें कि 2008 से 2018 तक गोरेलाल बर्मन कांग्रेस पार्टी में रहे और पामगढ़ विस से चुनाव लड़ चुके हैं. अब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर वे बागी हो गए हैं और पामगढ़ विस से JCCJ से चुनाव मैदान में हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!