Chhattisgarh Election 2023: ‘पांच साल में बदल देंगे छत्तीसगढ़ की तस्वीर’, अमित शाह ने घोषणापत्र ‘मोदी की गारंटी’ किया जारी… डिटेल में पढ़िए…

छत्तीसगढ़ में विभानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर है। दोनों पार्टियां जनता से कई नए वादे भी कर रही हैं। इस बीच राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया।

 



5 साल में राज्य को पूर्ण विकसित बनाएंगे
घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आने वाले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे। अमित शाह ने इसी के साथ कहा कि ये हमारा घोषणा पत्र नहीं, यह हमारे लिए एक संकल्प पत्र है।

लोगों से किया ये वादा
शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हमने लाखों लोगों से चर्चा करके एक घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” तैयार किया है। शाह ने कहा कि इसमें हमने तय किया है कि हम कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके अंतर्गत 21 क्विंटल या एकड़ धान 3,100 रुपये के मूल्य पर खरीदी जाएगी। इसका एक मुश्त भुगतान किसानों को किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Modi ki Guarantee’ में हुई ये घोषणाएं
प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी
महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12000
1 लाख पदों पर सरकारी नौकरी
3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
18 लाख आवास के लिए धन राशि
5500 रुपए मानक बोरा की दर से तेंदुपत्ता खरीदी
4500 रुपए तक बोनस
भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को हर साल 10000
आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज
500 नए जन औषधि केंद्र खुलेंगे
UPSC की तर्ज पर होगी CGPSC की परीक्षा
CGPSC की परीक्षा घोटालों की जांच
उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन, बिना ब्याज के
स्टेट कैपिटल रीजन: 6 लाख रोजगार के अवसर
रानी दुर्गावती योजना: बीपीएल ​बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख
500 रुपए में गैस सिलेंडर
कॉलेज छात्रों को मासिक ट्रेवल एलाउंस
भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की नीति, भ्रष्टाचार आयोग का गठन
हर संभाग में AIIMS की तर्ज पर CIMS खुलेगा
हर जिले में IIT की तर्ज पर CIT खुलेगा
पंचायत स्तर पर 1.5 लाख युवाओं की भर्ती
शक्ति पीठ योजना: चार धाम यात्रा की तर्ज पर 5 शक्ति पीठों के दर्शन
श्री राम लला दर्शन

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!