CTET 2024: जनवरी के इस दिन को 135 शहरों में होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, आवेदन आज से शुरू, ये है अंतिम तिथि…डिटेल देखिए

सीटीईटी जनवरी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से परीक्षा के लिए सूचना ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर रिलीज की गई है। इसके मुताबिक, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 03 नवंबर, 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2023 है।



सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 18वां संस्करण का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम देश भर के 135 शहरों में बीस परीक्षाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड सहित अन्य जानकारी सूचना बुलेटिन में दी गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

CTET January Registration 2024: ये देनी होगी फीस

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले साएमान्य/ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स के लिए सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए 1000 रुपये है। वहीं, पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही, एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए CTET परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या पेपर II के लिए 500 है। वहीं, अगर ये अभ्यर्थी दोनों पेपर I और पेपर II के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें बतौर परीक्षा शुल्क 600 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

CTET January Registration 2024: ये है परीक्षा का पैटर्न

CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

CTET January Registration 2024: सीटीईटी जनवरी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन ऐसे करें डाउनलोड

सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर जाएं और उसे खोलें।

अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। अब स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें। अब परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!