Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कीमतों में आई कितनी गिरावट

धनतेरस से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रहीहै. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन काफी मुफीद साबित हो सकता है. लेकिन बाजार जाने से पहले एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,000 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 60,900 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं,चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

 



सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने मीडिया को बताया सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में आज 1,200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. आज चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार)शाम तक चांदी 78,200 रुपए की दर से बेची गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

सोने के के भाव गिरे
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भावं मे करीब 300 रुपए की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,300 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 58,000 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 300 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,220 रुपए के भाव से खरीदा. आजइसकी कीमत 60,900 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 320 रुपए की गिरावट देखी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!