ICC ODI Rankings: वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल के लिए आई बड़ी गुडन्यूज, आईसीसी ने किया ऐलान

नई दिल्ली : आईसीसी ने वर्ल्ड कप के बाद ताजा वनडे रैकिंग जारी कर दी है। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने हाल में समाप्त हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में उन्हें फायदा हुआ। वह एक पायदान का सुधार करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल टॉप पर बरकरार हैं।

 



कोहली को फायदा, गिल टॉप पर बरकरार

वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 शतक जड़ने वाले विराट कोहली (791 रेटिंग अंक) ने वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 765 रन बनाए। इससे वह रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचने में सफल रहे। अब विराट टॉप पर काबिज शुभमन गिल से महज 38 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल (826 रेटिंग अंक) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (824 रेटिंग अंक) से मामूली बढ़त से रैंकिंग में टॉप पर चल रहे हैं। कोहली के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक पायदान का सुधार करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। रोहित के 769 रेटिंग अंक हैं। कोहली ने विश्व कप के दौरान 3 शतक जड़कर महान क्रिक्रेटर सचिन तेंदुलकर का वनडे में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था बदलाव

रोहित ने 597 रन बनाए जिससे ये दोनों भारतीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे। गिल विश्व कप में 354 रन ही बना सके जबकि बाबर ने 320 रन बनाए। कोहली 2017 और 2021 के बीच करीब 4 साल तक लगातार कुल 1258 दिन तक रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज रहे थे और हाल के वर्षों में बाबर पहले नंबर पर कब्जा किए हुए थे। विश्व कप के दौरान ही शुभमन गिल शिखर पर पहुंचे। इससे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक दो पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 5 पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए जिन्होंने विश्व कप में 552 रन जोड़े।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

टॉप पर काबिज है शाकिब

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चार पायदान के फायदे से दूसरे, मिचेल स्टार्क 8 पायदान उछलकर 12वें और कप्तान पैट कमिंस सात पायदान की उछाल से 27वें स्थान पर पहुंच गए। विश्व कप में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ जिसमें बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर बरकरार हैं। भारत के रविंद्र जडेजा इसमें 10वें स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!