JanjgirChampa Action : अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी ल उत्तम प्रसाद खूँटे, खनिज निरीक्षक व तहसीलदार जांजगीर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के पीथमपुर एवं पामगढ़ क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 10 प्रकरण (8 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), खनिज पत्थर के 01 प्रकरण (01 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!