JanjgirChampa Arrest : जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव में जुआ खेलने वाले 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 6 हजार 6 सौ 20 रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 7 जुआरी असीम खान, शिव कुमार साहू, लक्ष्मण दास, गुलाबचंद यादव, पुनीराम साहू, राजकुमार यादव, मकबूल खान को गिरफ्तार किया है. चार जुआरी कोटमीसोनार गांव, 2 जुआरी कटघरी गांव और 1 जुआरी तागा गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!