JanjgirChampa Big News : पहाड़ में विराजित हनुमान की मूर्ति में तोड़फोड़, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज, लोगों में आक्रोश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ में विराजित हनुमान की मूर्ति को बदमाशों ने तोड़ दिया है. घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, 15 जुलाई को पोड़ीदल्हा के पहाड़ में बजरंग दल द्वारा पूजा-अर्चना के बाद हनुमान की मूर्ति विराजित की गई थी. इस मूर्ति में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई है. इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं और बजरंग दल के सदस्यों ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ( A ), 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

Related posts:

error: Content is protected !!