JanjgirChampa Big News : शराब दुकान में पिस्टल की नोंक पर लूट की कोशिश, दरवाजे पर हाथ फंसा तो बदमाश ने फायरिंग भी की, …हो सकती थी बड़ी वारदात, जानिए किनकी मुस्तैदी से टली बड़ी घटना… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव की शराब दुकान में लूट की नीयत से फायरिंग हुई है. दीवार पर फायरिंग के निशान भी है. गार्डों की मुस्तैदी से लूट की घटना को बदमाश अंजाम नहीं दे पाए. मामले में पुलिस के द्वारा CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है, वहीं साइबर सेल की टीम भी जांच की जा रही है.बाइक से 3 बदमाश पहुंचे थे, जिसमें 2 ने हेलमेट पहना था तो तीसरे ने नकाब लगाया था. पुलिस ने प्रकरण में आईपीसी की धारा 398, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आपको बता दें, ससहा गांव की शराब दुकान में चोरी की 2 घटना पहले हो चुकी है. हालांकि, चोरों को पुलिस पकड़ चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, ससहा गांव की शराब दुकान को बन्द करने की तैयारी की जा रही थी, तभी रात 9 बजे बाइक में सवार 3 बदमाश पहुंचे. वे शराब दुकान में घुसते, उससे पहले एक गार्ड ने दरवाजा बंद कर दिया. अंदर में 3 सेल्समेन थे और बड़ी रकम थी. दरवाजा बंद करते वक्त गार्ड और बदमाश की झूमाझटकी हुई और बदमाश का हाथ फंस गया तो उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फायरिंग के निशान भी दीवार पर है. फिर यहां से तीनों बाइक सवार बदमाश, मौके से भाग गए. पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटना के हालात के हिसाब से बदमाशों के स्थानीय होने की आशंका है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!