JanjgirChampa Gambler : जुआ खेलने वाले 16 जुआरी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने अकलतरा, पड़रिया और खटोला में जुआ खेलने वाले 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में जुआरियों के कब्जे से 11 हजार 45 रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा, पड़रिया और खटोला में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 16 जुआरी रामभरोस बरेठ, हेमलाल सोनझरी, बिट्टू सक्सेना, शिवकुमार पाटले, तेरस कुमार बरेठ, संजय बंजारे, आशीष राय, सुशील राय, अनिल पाटले, ईश्वर सोन्डे, शिवा विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, वीरू विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिंह, हेमंत मरावी, लखेश्वर कंवर को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!