JanjgirChampa Politics : कांगेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश का गोरेलाल बर्मन पर पलटवार, कहा, ‘कांग्रेस ने छाया विधायक बनाया था, लेकिन वही आज कांग्रेस के खिलाफ़ बोल रहे हैं’, ‘कांग्रेस के लोग हराते तो वे 3 हजार से नहीं, 30 हजार से हारते’, ‘छ्ग की कांग्रेस सरकार ने विकास किया है, पामगढ़ विधायक ने कुछ काम नहीं किया है’

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश ने JCCJ प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन पर पलटवार किया है और कहा है कि छ्ग की कांग्रेस सरकार ने विकास किया है, पामगढ़ विधायक ने कुछ काम नहीं किया है. सीएम भूपेश बघेल को जनता की फिक्र है. सरकार ने जनता का विश्वास जीता है, क्योंकि सभी घोषणाएं पूरी की गई है.

 



JCCJ प्रत्याशी एवं लोकगायक गोरेलाल बर्मन द्वारा कांग्रेस में रहते खुद के गाये गानों को कांग्रेस के प्रचार में बन्द करने की मांग पर कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश ने कहा कि उनका गाना कोई नहीं बजा रहा है, वे खुद चाहते हैं गाना बजता रहा. वे कांग्रेस में थे तो गरीब थे, आज वे इतने अमीर हो गए हैं. कांग्रेस ने छाया विधायक बनाया था, लेकिन वही कांग्रेस के खिलाफ़ बोल रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

2018 में कांग्रेस के कुछ गद्दारों द्वारा हराने गोरेलाल बर्मन के बयान पर शेषराज हरबंश ने कहा कि कांग्रेस के लोग हराते तो वे 3 हजार से नहीं, 30 हजार से हारते. उन्होंने कहा कि इस बार बसपा के गढ़ में सेंध लगेगी और पामगढ़ में इतिहास बदलेगा. जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाने ठान लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!